Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में राऊलाने उत्सव एवं होली उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    किन्नोर

    उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में राऊलाने उत्सव एवं होली उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaDecember 16, 2025
    Facebook WhatsApp
     किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में आज जिला की कल्पा तहसील में आयोजित होने वाले राऊलाने उत्सव एवं सांगला तहसील में मनाए जाने वाले होली उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।
    उपायुक्त ने दोनों उत्सवों के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा उत्सवों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटकों एवं आगंतुकों के लिए पर्याप्त आवास व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाओं तथा आपातकालीन सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए।
    इसके अतिरिक्त स्थानीय एवं पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी बल दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रचार-प्रसार एवं सूचना व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।
    बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने अपने-अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की।
    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता, उपनिदेशक प्रारंभिक डॉ. अरुण गौतम, सांगला ग्राम पंचायत की प्रधान देव सांकी नेगी, कल्पा ग्राम पंचायत की प्रधान सरिता देवी, उपप्रधान कल्पा पंचायत राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.