Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»एनएसआईसी मंडी से 15 को मिली वर्धमान कम्पनी में नौकरी
    मंडी

    एनएसआईसी मंडी से 15 को मिली वर्धमान कम्पनी में नौकरी

    By Himachal VartaDecember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) के ट्रेनिंग सेंटर, मंडी में युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। एनएसआईसी ट्रेनिंग सेंटर मंडी के प्रमुख लोकेश भाटिया ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह वर्धमान ग्रुप की इकाई वीएमटी स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड बद्दी ने मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए छात्रों के साक्षात्कार लिए और 15 छात्रों को नौकरी का अवसर प्रदान किया।
    उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में फैशन डिजाइनिंग, टेलरिंग एवं संबंधित तकनीकी ट्रेड्स से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 70 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। रोजगार के इस अवसर को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही एनएसआईसी परिसर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। वीएमटी स्पिनिंग कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख हेमा ठाकुर की टीम ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं की भर्ती डायरेक्ट रोल पर की जाएगी, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार के साथ ही भविष्य भी सुरक्षित होगा। कंपनी की ओर से उन्हें 14,368 रु मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, वार्षिक बोनस, ग्रेच्युटी, सवैतनिक छुट्टियाँ एवं दुर्घटना बीमा, रहने की सुविधा का ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। कंपनी प्रतिनिधियों ने एनएसआईसी में दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षित युवा तकनीकी रूप से दक्ष होते हैं और कंपनी के कार्य वातावरण में जल्दी ढल जाते हैं।
    लोकेश भाटिया ने बताया कि एनएसआईसी ट्रेनिंग सेंटर मंडी भविष्य में भी इसी प्रकार के प्लेसमेंट कैंप आयोजित करेगा, जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.