Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»मिशन शक्ति एवं पोषण भी पढ़ाई भी पहल पर जिला-स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    मंडी

    मिशन शक्ति एवं पोषण भी पढ़ाई भी पहल पर जिला-स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    By Himachal VartaDecember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    जिला परिषद भवन मंडी के बैठक कक्ष में मिशन शक्ति योजनाओं तथा पोषण भी पढ़ाई भी पहल के अंतर्गत एक दिवसीय जिला-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल द्वारा की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा फील्ड स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।
    कार्यशाला के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने पोषण भी पढ़ाई भी पहल की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट सुनील कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और संरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा की। डीईओ जितेंद्र वर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। जिला पोषण समन्वयक रजनीश शर्मा ने जिले की पोषण स्थिति, पोषण ट्रैकर तथा कुपोषण से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की।
    कार्यशाला में जिले की पांच परियोजनाओं से सीडीपीओ, ब्लॉक समन्वयक और पर्यवेक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने योजनाओं के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा किए तथा विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.