Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है — डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है — डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaDecember 18, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डीजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज, नाहन की लोकप्रिय विधायक रीना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा तथा महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर दिन झूठ के नए रिकॉर्ड बना रही है। यह झूठ केवल प्रदेश की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली और कांग्रेस की राष्ट्रीय रैलियों में भी पूरे देश के सामने परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकारी खर्च पर जुटाई गई भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने 10 में से 7 गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिनमें महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी शामिल बताई गई। डॉ. बिंदल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह गारंटी पूरी हो चुकी है, तो जिला सिरमौर की बहनों को आज तक यह राशि क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को यह राशि पहली कैबिनेट बैठक से मिलनी चाहिए थी, लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक एक भी महिला के खाते में ₹1500 नहीं पहुंचे। यह कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का सबसे बड़ा अंतर है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में रैलियों के दौरान भी देश को यह झूठ बताया कि हिमाचल में सात गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और किसानों के लिए दूध खरीद की गारंटी भी लागू कर दी गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने ₹100 प्रति लीटर तो दूर, एक लीटर दूध भी किसानों से नहीं खरीदा। प्रदेश की दीवारें आज भी इन खोखले वादों की गवाही दे रही हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा तंत्र केवल जनता को भ्रमित करने और बहलाने में लगा हुआ है, लेकिन अब हिमाचल की जनता सच्चाई समझ चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज दिशाहीन, नेतृत्वहीन और लक्ष्यविहीन हो चुकी है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी उन घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है, जो देश के संसाधनों और अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। कांग्रेस द्वारा विशेष एसआईआर का विरोध किया जाना यह साबित करता है कि पार्टी राष्ट्रहित के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के झूठ और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करती रहेगी और प्रदेश की जनता इस धोखा देने वाली सरकार को समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.