Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित
    बिलासपुर

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaDecember 19, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आज टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम और जिला प्रशासन के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक राजेश गुलेरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    बैठक के दौरान जिला बिलासपुर को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की वचनबद्धताओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला में टीबी केस फाइंडिंग प्रयासों को और अधिक तेज करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का आह्वान किया। इसके साथ ही सुपरविजन एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देने तथा उपलब्ध मैनपावर की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
    बैठक में जिला स्तर पर अधिक से अधिक निक्षय शिविर आयोजित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए। इसके अतिरिक्त टीबी के मामलों की प्रभावी पहचान के लिए आईटी टूल्स के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया गया। निजी क्षेत्र के अस्पतालों एवं चिकित्सकों को केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुरूप इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल करने पर चर्चा की गई। साथ ही एम्स बिलासपुर में डेजिग्नेटिड टीबी वार्ड स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ।
    उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों को सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए जिला में अधिक से अधिक निक्षय मित्र जोड़े जाएंगे। सीएसआर के माध्यम से टीबी मरीजों को आवश्यक किट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे उपचार प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को एनएएटी एवं हैंडहेल्ड मशीनें उपलब्ध करवाने की बात भी कही, ताकि केस फाइंडिंग प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए अधिक से अधिक वॉलिंटियर्स को जोड़ा जाए तथा गैर-सरकारी संगठनों को भी इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए, ताकि सामूहिक प्रयासों से जिला बिलासपुर को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.