Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    सोलन

    राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaDecember 19, 2025
    Facebook WhatsApp
     सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। मनमोहन शर्मा आज यहां राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा यह अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और परिवार में समान जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना नितांत आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में लिंगानुपात में काफ़ी गिरावट थी, लेकिन प्रदेश सरकार के अथक सुधारात्मक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। योजना कार्यान्वयन के साथ-साथ महिलाओं को उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी भी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दी जा रही है।
    उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं जिनके दूरगामी परिणाम हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब राशन कार्ड महिला के नाम पर बनाए जा रहे हैं तथा भूमि व सम्पति का महिला के नाम पंजीकरण करने पर शुल्क पुरुषों की अपेक्षा कम लिया जाता है।
    शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. प्रियंका ने स्वास्थ्य संबंधी, पुलिस विभाग से थाना प्रभारी कविता ने लैंगिग समानता पर कानूनी अधिकारों के प्रावधानों के विषय में तथा ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के उप प्रमुख एस.एल. कश्यप ने विधिक प्राधिकरण के सौजन्य से महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आई.सी.डी.एस. डॉ. पदम् देव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुखाश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना तथा बाल विवाह मुक्त अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा लैंगिक अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर महिला हिंसा उन्मूलन के बारे में शपथ भी दिलाई गई।
    शिविर में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा समूह गान तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।
    ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती ठाकुर, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम शर्मा तथा ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान सुनील ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, सहायक आयुक्त सोलन नीरजा शर्मा, तहसीलदार रिकवरी भूमिका जैन, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी कण्डाघाट राजेश ठाकुर, ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की ज़िला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल, यूको ग्रामीण रोज़गार संस्थान की निदेशक मीनू बारियां सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने राज्य स्तरीय शिविर में भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.