Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»करसोग में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
    मंडी

    करसोग में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    By Himachal VartaDecember 19, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   नागरिक चिकित्सालय करसोग एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से बस अड्डा करसोग में आज कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर में एचआरटीसी के लगभग 60 कर्मचारियों के स्वास्थ्य को जांचा गया।शिविर में कर्मचारियों की एचआईवी एड्स, हेपेटाइटिस बी,हेपेटाइटिस सी, रक्तचाप, शुगर व सिफीलिस की निःशुल्क जांच की गई।
    शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण व संक्रामक रोगों से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में मौजूद कर्मचारियों की एचआईवी जांच कर उन्हें एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
    आईसीटीसी काउंसलर नंदा शर्मा ने कहा कि एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है, जिसका मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, दूषित रक्त चढ़ाना और नशे की पूर्ति के लिए एक ही सिरिंज का उपयोग करना है।
    उन्होंने कहा कि एचआईवी के प्रति जागरूकता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि लोग समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं, सुरक्षित आदतें अपनाएं और जागरूक रहें।
    उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव होती है। शिविर में एचआरटीसी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और लाभ उठाया।
    इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय करसोग से सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) लोभ सिंह,
    ए एचसी राकेश कुमार और फार्मेसी ऑफिसर(आरबीएसके) ईश्वर सिंह उपस्थित थे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.