Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से रिवालसर में टैक्सी यूनियन के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
    मंडी

    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से रिवालसर में टैक्सी यूनियन के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

    By Himachal VartaDecember 19, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एचपीएससीबी) की शाखा रिवालसर द्वारा टैक्सी यूनियन कार्यालय, रिवालसर में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टैक्सी यूनियन से जुड़े सदस्यों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाना रहा।
    शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने वाणिज्यिक वाहन ऋण योजना, सीजीटीएमएसई योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और बीमा कवरेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बचत की आदत, ऋण प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेन-देन तथा अन्य वित्तीय साक्षरता विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।
    अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंक की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। बैंक प्रबंधन ने भविष्य में भी नाबार्ड के सहयोग से इस प्रकार के जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने की बात कही।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.