Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»लोगों द्वारा एक दर्जन समस्याएं व मांगें की गई प्रस्तुत, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए और ई-केवाईसी भी की गईं
    मंडी

    लोगों द्वारा एक दर्जन समस्याएं व मांगें की गई प्रस्तुत, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए और ई-केवाईसी भी की गईं

    By Himachal VartaDecember 20, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     सुशासन सप्ताह के अंतर्गत पांगना में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
    इस मौके पर लोगों द्वारा लगभग एक दर्जन समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की गईं, जिनका तत्परता से निपटारा किया गया। कुछ शिकायतों को विभिन्न विभागों को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया।
    इसके अतिरिक्त, शिविर में भूमि संबंधी ई-केवाईसी के 5, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन के 4 मामलों सहित मोबाइल सीडिंग के 5 मामले निपटाएं गए। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के 27 प्रमाण पत्र भी इस मौके पर बनाए गए।
    शिविर में ई-समाधान पोर्टल, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन,
    प्रधानमंत्री किसान पोर्टल, भूमि संबंधी ई-केवाईसी, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया।
    इस अवसर पर एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर-द्वार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि हर नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचे और सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी व समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाई जाएं।
    इस अवसर पर एसडीएम ने प्राईमरी स्कूल पांगना का निरीक्षण भी किया और स्कूल में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं को जांचा।
    प्रशासन द्वारा शिविर में मौजूद लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.