Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»उपायुक्त कुल्लू ने चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट शूरू का किया निरीक्षण
    कुल्लू

    उपायुक्त कुल्लू ने चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट शूरू का किया निरीक्षण

    By Himachal VartaDecember 20, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने शनिवार को मनाली के समीप ग्राम पंचायत प्रीणी स्थित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट दार-उल-फ़ज़ल होम शूरू का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा देखभाल की गुणवत्ता का जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संस्थान में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, बालक एवं बालिका छात्रावास तथा मेस का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रहने की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने संस्थान के अध्यापकों तथा बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, नैतिक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त कहा कि चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में रह रहे हैं बच्चों की शिक्षा, उनकी देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत प्रीणी की प्रधान कल्पना आचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कुंदन लाल, संस्थान के अध्यापकगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.