Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण
    चंबा

    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण

    By Himachal VartaDecember 20, 2025
    Facebook WhatsApp
    चंबा,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला का निरीक्षण किया।
    उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।
    उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा विद्यार्थियों के शिक्षा में आउटकम का आकलन किया। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ को भी परखा।
    उपायुक्त ने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला में विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी भाषा पाठ्यक्रम तथा मैप रीडिंग में प्रदर्शित दक्षता को लेकर अध्यापकों के बेहतरीन प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय भवन के आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों को लेकर खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
    मुकेश रेपसवाल ने इससे पूर्व राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू का निरीक्षण कर शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा में गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यालय के संपर्क मार्ग के सुधार तथा स्कूल भवन की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, खंड विकास अधिकारी चंबा महेश ठाकुर, मैहला बशीर खान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.