Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस पार्टी को श्रीराम के नाम से नफरत, राम से जुड़े हर कार्य का किया विरोध — डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    कांग्रेस पार्टी को श्रीराम के नाम से नफरत, राम से जुड़े हर कार्य का किया विरोध — डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaDecember 21, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) आज बूथ संपर्क अभियान के दौरान खजूरना, कोटड़ी, मंझोली और गाडा बूथ में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम के नाम से ही नफरत है और वह निरंतर ऐसे अवसर तलाशती रहती है, जिससे श्रीराम के नाम और उनसे जुड़े कार्यों का विरोध किया जा सके।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत के हृदय सम्राट, घट-घट में विराजमान, जन-जन के आराध्य देव भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक विरोध किया। विरोध की हद यह रही कि कांग्रेस ने करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर सर्वोच्च न्यायालय में वकीलों की फौज खड़ी कर राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राम सेतु का विरोध हो या श्रीराम से जुड़े किसी भी कार्य का विरोध—यह कांग्रेस की स्थायी नीति बन चुकी है।
    डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज ‘जी राम जी’ योजना का जो विरोध किया जा रहा है, वह किसी नीति या जनहित के कारण नहीं, बल्कि सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उस योजना में श्रीराम का नाम जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही श्रीराम का नाम आया, पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल छाती पीट-पीटकर इस योजना के विरोध में जुट गए, जिससे उनकी सनातन विरोधी मानसिकता पूरी तरह उजागर हो गई है।
    डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के व्यवहार को निरंतर सनातन विरोधी करार देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री का पहला बयान ही सनातन के विरुद्ध था, जिसमें उन्होंने 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराकर सत्ता में आने जैसी टिप्पणी की। इसके बाद बच्चों द्वारा लगाए गए ‘राधे-राधे’ के उद्घोष का खुला विरोध भी इसी मानसिकता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केवल तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस द्वारा बार-बार सनातन और राम नाम का विरोध किया जा रहा है।
    डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारत में श्रीराम का विरोध करने वाले इतिहास गवाह है कि वे निरंतर पतन की ओर गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन और श्रीराम के नाम का विरोध कर कांग्रेस अपनी शेष बची राजनीतिक जमीन भी स्वयं समाप्त कर लेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की इस मानसिकता को भली-भांति समझ चुकी है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.