Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»सघन पल्स पोलियो अभियान का जिलाधीश हमीरपुर ने किया शुभारंभ
    हमीरपुर

    सघन पल्स पोलियो अभियान का जिलाधीश हमीरपुर ने किया शुभारंभ

    By Himachal VartaDecember 21, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   रविवार को जिलाधीश महोदय हमीरपुर अमरजीत सिंह महोदय जी ने सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
    कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश महोदय जी ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए इस प्रकार के टीकाकरण अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी जी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मेडिकल ब्लॉक्स के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 30,933 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 276 पोलियो बूथ तथा 7 ट्रांजिट केंद् स्थापित किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने हेतु 1132 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय अत्री जी ने बताया कि किसी कारणवश जो बच्चे आज पोलियो की खुराक से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
    इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय अत्री,खंड चिकित्सा अधिकारी टोनी देवी डॉ रतु ,डॉ सैरी,जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा पर्यवेक्षक श्री तिलक राज,मैडम अर्चना शर्मा , पर्यवेक्षिका पवना शर्मा सहित पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.