Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आचरण और व्यवहार ही व्यक्ति की शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है- हर्षवर्धन चौहान
    सिरमौर

    आचरण और व्यवहार ही व्यक्ति की शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है- हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaDecember 21, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी के प्रतिभाशाली 100 से अधिक छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए जीवन में मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।  उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियो के साथ संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक,माता-पिता, बडे बुजुर्गो के साथ आदर पूर्वक व्यवहार करना चाहिए, हमारा आचरण और व्यवहार ही हमारी शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों में प्रारंभिक संस्कार घरों से दिए जाने चाहिए। बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता – पिता की अहम भूमिका रहती है।  उद्योग मंत्री ने कहा कि भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश  वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर था और अब आगे बढ़कर शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।
    उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने के लिए सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू की गई है, और अगले शैक्षणिक सत्र से 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से संचालित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी में कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, खेल मैदान की लेबलिंग व बाउंड्रीवाल तथा प्राथमिक पाठशाला के कमरों की मुरम्मत के लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करने की घोषणा की।
    उन्होंने चांदनी में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.