Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रस्मी बाली ने रोटरी क्लब नाहन के माध्यम से नर्सिंग कॉलेज नाहन में पढ़ रही गरीब लड़की की फीस जमा की
    सिरमौर

    रस्मी बाली ने रोटरी क्लब नाहन के माध्यम से नर्सिंग कॉलेज नाहन में पढ़ रही गरीब लड़की की फीस जमा की

    By Himachal VartaDecember 21, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-रोटरी क्लब नाहन द्वारा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की गई है। इसी क्रम में स्कोटियाबैंक कनाडा की कस्टमर एक्सपीरियंस लीड श्रीमती रम्मी बाली आज नाहन पहुँचीं।

    रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीश जैन द्वारा एक अत्यंत गरीब एवं एकल अभिभावक परिवारों की छात्रा, जो नाहन स्थित नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, की फीस प्रायोजन का प्रस्ताव रखा गया था। श्रीमती रम्मी बाली ने स्वयं छात्रा से मुलाकात की तथा नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया।

    इस अवसर पर श्रीमती रम्मी बाली ने रोटरी क्लब नाहन के मंच के माध्यम से छात्रा की तीन वर्षों की पढ़ाई का संपूर्ण प्रायोजन करने की सहमति प्रदान की। छात्रा की वार्षिक फीस ₹95,250 (पंचानवे हजार दो सौ पचास रुपये) है, जिसमें से प्रथम वर्ष की फीस का भुगतान तत्काल कर दिया गया।

    यह पहल उस छात्रा के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी, जो आर्थिक अभावों के बावजूद आगे बढ़ने का सपना देख रही है। रोटरी क्लब नाहन के लिए यह गर्व का विषय है तथा यह कदम समाज में शिक्षा, करुणा और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.