Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»सघन पल्स पोलियो अभियान का विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ
    कुल्लू

    सघन पल्स पोलियो अभियान का विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ

    By Himachal VartaDecember 21, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू,   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक, सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
    कार्यक्रम के दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए इस प्रकार के टीकाकरण अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।
    उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मेडिकल ब्लॉक्स के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 30,183 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 402 पोलियो बूथ तथा 10 ट्रांजिट केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने हेतु 1,611 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
    उन्होंने बताया कि किसी कारणवश जो बच्चे आज पोलियो की खुराक से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
    विधायक ने कहा कि जोनल हॉस्पिटल कुल्लू में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी पूरी सेवा भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण ओपीडी में लगातार वृद्धि हो रही है, जो लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
    उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं कोई कमी है तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा, ताकि आम जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
    इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रंजीत ठाकुर , चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.