Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
    कुल्लू

    राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    By Himachal VartaDecember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के संयोजक करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा का स्वागत किया।
    इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित हैं, ऐसे में युवाओं के लिए आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम उद्यमिता और स्टार्टअप है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम की जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने का आग्रह किया।
    मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा ने अपने संबोधन में उद्यमिता और स्टार्टअप के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियां साझा करते हुए एलन मस्क का उदाहरण दिया और विद्यार्थियों को नवाचार, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    इसके पश्चात के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने स्टार्टअप और उद्यमिता की शुरुआत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने सही निर्णय, उचित गणना, जोखिम प्रबंधन और रचनात्मकता को एक सफल उद्यमी बनने की कुंजी बताया।
    जिला उद्योग केंद्र (DIC) कुल्लू के प्रबंधक सोमेश कुमार ने छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम के अंतिम सत्र में क्रारसू गांव के प्रसिद्ध मधुमक्खी पालन केंद्र से जुड़े क्षेत्र के सफल उद्यमी दीन दयाल ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास से उन्होंने एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई।
    इस अवसर पर प्रो. माही, डॉ. मनीष सूद, डॉ. हिरामणि, डॉ. अनुपमा कटोच, प्रो. प्रोमिला, डॉ शीतल ठाकुर ,डॉ. निर्मल चौहान तथा डॉ शुभम दीप सहित महाविद्यालय के स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उद्यमिता
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.