Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका : केवल सिंह पठानियां
    कांगड़ा

    राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका : केवल सिंह पठानियां

    By Himachal VartaDecember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा केवल व्यक्ति विशेष ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार है। वे आज सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त कमरों का विधिवत उद्घाटन भी किया।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय न केवल गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है अपितु शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और संस्थानों में स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त वातावरण तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेधावी व कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा छात्रवृतियां भी प्रदान की जा रही है।
    उपमुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ और लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि समाज को नशे से बचाने के लिए सभी के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है।
    उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गेला क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की लो-वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए 5 ट्रांसफार्मेर लगाए गए हैं, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शाहपुर अस्पताल में शीघ्र ही एक नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
    केवल सिंह पठानियां ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को बधाई दी तथा पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
    इससे पहले उप मुख्य सेचतक ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
    स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उन्होंने शिक्षा, सांस्कृतिक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    समारोह के दौरान दसवीं कक्षा के छात्र अंकित ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को हाथ से बनाई हुई उनकी फोटो भेंट की। मुख्य अतिथि ने छात्र की कला की सराहना करते हुए 2100 रुपए देकर सम्मानित किया और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
    इस अवसर पर निदेशक एचआरटीसी विवेक सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अमित शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विपुल पुंज व जल शक्ति विभाग रज्जाक, सीडीपीओ निर्मला चौहान, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार, समाजसेवी गंधर्व सिंह पठानिया, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, एसएमएस कमेटी के प्रधान व सदस्य, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, स्कूल स्टाफ तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.