Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»एसपी बलवीर सिंह ने किया इंटर कालेज खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन
    हमीरपुर

    एसपी बलवीर सिंह ने किया इंटर कालेज खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन

    By Himachal VartaDecember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पुरुषों की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप सोमवार को यहां अणु स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय के मैदान में आरंभ हो गई। एसपी बलवीर सिंह ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी होती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और वे नशे तथा अन्य बुराइयों से भी दूर रहते हैं। बलवीर सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेलोें को कॅरियर के रूप में भी अपना सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकारी क्षेत्र में भी रोजगार का प्रावधान किया गया है।
    एसपी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टे जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है। सभी युवाओं को इस अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों और अन्य सभी लोगों को चिट्टे का विरोध करने की शपथ भी दिलाईं।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सतीश सोनी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत का प्राचीन खेल खो-खो अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अलग पहचान बना चुका है। हाल ही में इसकी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।
    उदघाटन समारोह में धनेटा कालेज के प्रधानाचार्य जीसी राणा, आयोजन समिति की सचिव डॉ. मंजुला शर्मा, समन्वयक डॉ. पवन कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, मेजबान कालेज के पहले बैच के विद्यार्थी रहे कर्नल एडी शर्मा, पीटीए अध्यक्ष अजय पटियाल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.