Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिमला मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ डाक्टरों द्वारा की गुंडागर्दी अति निंदनीय : मेला राम शर्मा
    सिरमौर

    शिमला मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ डाक्टरों द्वारा की गुंडागर्दी अति निंदनीय : मेला राम शर्मा

    By Himachal VartaDecember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में कुछ डॉक्टरों द्वारा मरीज के साथ की गई की गई गुंडागर्दी की सिरमौर जिला भाजपा नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सिरमौर जिला भाजपा महासचिव रणवीर ठाकुर और भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सुक्खू सरकार के राज में अब अस्पतालों में उपचाराधीन मरीज भी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की गुंडागर्दी के शिकार हो रहे हैं और सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अस्पताल में लोग अपनी जान बचाने के लिए जाते हैं लेकिन इस तरह की वारदात ने पूरे स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है । उन्होंने कहा कि मरीज के साथ की गई मारपीट के वायरल वीडियो से साफ जाहिर होता है कि अब  चिकित्सक मरीजों की जान बचाने की अपेक्षा उनकी जान लेने पर उतारू हो रहे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आईजीएमसी में भर्ती  अर्जुन पवार नामक एक मरीज के साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मिलकर मारपीट कर रहे हैं और जिसे देखकर लगता है कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था के मामले में एक अनोखी घटना है । उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को लोग भगवान का दर्जा देते हैं लेकिन अगर वही भगवान मरीजों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने लग जाए तो चिकित्सकों से समाज का भरोसा ही उठ जाएगा।
    रणबीर ठाकुर ने कहा की यदि अस्पताल में डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ ही मरीजों के साथ मारपीट करना शुरू कर देगा तो ऐसे में अस्पताल में  भर्ती मरीजों की मनोस्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। भाजपा नेताओं ने इस वारदात की बड़े स्तर पर जांच करने की मांग उठाई है और कहा कि इस घिनौनी वारदात में शामिल पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत  बर्खास्त किया जाना चाहिए
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.