Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»स्कूल परिसर से निर्धारित दूरी तक ट्रांस फैट भोज्य पदार्थों की बिक्री पर रोक- अपूर्व देवगन
    मंडी

    स्कूल परिसर से निर्धारित दूरी तक ट्रांस फैट भोज्य पदार्थों की बिक्री पर रोक- अपूर्व देवगन

    By Himachal VartaDecember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिला में स्कूलों के समीप स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण व रोक के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग सहित स्कूल प्रबंधन का भी सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। वे आज यहां सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा नियमों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर से 50 मीटर की दूरी तक स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक ट्रांसफैट युक्त भोज्य पदार्थों की बिक्री नहीं की जा सकती है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को पाठशाला के मुख्य द्वार पर आवश्यक सूचना पट्ट स्थापित करने का प्रावधान है। स्कूल परिसर में भी ऐसे भोज्य पदार्थों का वितरण न करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। पाठशाला परिसर से बाहर दोनों ओर निर्धारित दूरी तक ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण का जिम्मा सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन का होगा।
    उन्होंने ईट राइट मुहिम से विभिन्न स्कूलों को जोड़ने के लिए लक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दिए। बाजार में घटिया एवं नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के दृष्टिगत विभाग को कड़ी निगरानी रखने व नियमित आधार पर नमूने उठाकर उनकी जांच सुनिश्चित करने को कहा। विशेषतौर पर पनीर व अन्य दैनिक उपभोग के भोज्य पदार्थों में मिलावट इत्यादि की संभावनाएं न्यून करने के लिए इनकी गुणवत्ता व नमूना जांच पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा। इसके अतिरिक्त तंबाकू इत्यादि नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के दृष्टिगत प्रयासों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
    बैठक में बताया गया कि इस वर्ष एक जून से लेकर 19 दिसंबर, 2025 तक जिला में 205 निरीक्षण किए गए। इस अवधि में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 137 नमूने जांच के लिए उठाए गए। इनमें से 91 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है जिनमें 20 नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए हैं। यह भी बताया गया कि विभिन्न मामलों में लगभग पांच लाख रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
    सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन एल.डी. ठाकुर ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।
    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.