Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 3951 कुत्तों का किया टीकाकरण ,
    सिरमौर

    सिरमौर में 3951 कुत्तों का किया टीकाकरण ,

    By Himachal VartaDecember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टीकाकरण और स्टेरलाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बड़ी संख्या में कुत्तों का टीकाकरण और स्टेरलाइजेशन किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि (ABC) यानी एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक 3951 आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है।
    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों से फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण और उनकी बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाना है। नगर परिषद के सहयोग से जिले में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की स्टरलाइजेशन भी की जा चुकी है, जिससे भविष्य में उनकी संख्या को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह अभियान 15 दिसंबर से शुरू किया गया है। पहले चरण में शहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जहां आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है। अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई और राजगढ़ में पशुपालन विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो स्थानीय निकायों के साथ मिलकर टीकाकरण और स्टरलाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत डॉग शेल्टर का भी निर्माण भी किया जाना है जिसके लिए नगर परिषद भूमि उपलब्ध कराएगी और भूमि उपलब्ध होने के बाद डॉग शेल्टर का निर्माण किया जाएगा
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.