Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मां भंगायणी मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ : मेला राम शर्मा
    सिरमौर

    मां भंगायणी मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ : मेला राम शर्मा

    By Himachal VartaDecember 25, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सिरमौर जिला के हरिपुरधार में माता भंगायणी मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस हिंदू सम्मेलन में दूर-दूर से सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। हिंदू सम्मेलन  के मुख्य वक्ता  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के प्रचारक संजय कुमार ने कहा कि आज देश के प्रति प्रत्येक जनमानस में हिंदुत्व की भावना जगाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा की देशभक्ति का कार्य जन-जन का काम है और समस्त हिंदू समाज को राष्ट्रीय हित  के साथ जोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को अपने आने वाली पीढियों में अच्छे संस्कार भरने होंगे और अच्छे संस्कार के आधार पर ही अच्छे जीवन का निर्माण होता है और अच्छे नागरिकों के कारण ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है । उन्होंने समरसता युक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि समरसता तभी होगी जब समस्त हिंदू जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म प्राचीन काल से ही श्रेष्ठ रहा है और इस धर्म और हिंदू राष्ट्र की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं और राष्ट्र को उन सबके बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए ताकि हिंदू राष्ट्र को मजबूत किया जा सके। मां भवानी मंदिर हरिपुरधार के प्रबंधक मोर सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मंदिर के संचालक बलबीर ठाकुर ने मुख्य वक्ता संजय कुमार को स्मृति चिन्ह और पटका भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर सुमन ठाकुर ने हिंदू समाज की महिलाओं को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान प्रताप तोमर, सुनील शास्त्री, रणदीप गांजटा, सुनीता ठाकुर सहित अनेक लोगों ने भजन कीर्तन किया और उपस्थित जन समूह में हिंदुत्व की भावना जागृत करने का प्रयास किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.