नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–स्पेशल डिटेक्शन टीम, उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान विश्वकर्मा चौक के पास एक व्यक्ति के नशीले पदार्थ के साथ पैदल आने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी गुरदत्त उर्फ अंकु पुत्र दौलत राम, निवासी गांव बडयार, डाकघर कान्डो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
