Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को उचित आश्वासन नहीं मिला तो आगे बढ़ेगी हड़ताल : सुनील दत्त
    सिरमौर

    102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को उचित आश्वासन नहीं मिला तो आगे बढ़ेगी हड़ताल : सुनील दत्त

    By Himachal VartaDecember 27, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी 48 घण्टे की हड़ताल पर है। कर्मचारियों का आरोप है कि ना तो कंपनी प्रबंधन और ना ही सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है। वही वर्कर्स यूनियन ने साफ कर दिया है कि यदि 48 घंटे के भीतर कोई सकारात्मक जवाब कंपनी प्रबंधन और सरकार की तरफ से नहीं मिलता है तो मजबूरन आंदोलन का रुख करना पड़ेगा। नाहन में आज 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले रोष रैली निकाली।  मीडिया से बात करते हुए 102 और 108 वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की मनमानी लगातार जारी है जिससे सीधे तौर पर एंबुलेंस कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जबकि लंबे समय से मांगे कंपनी प्रबंधन और सरकार के सामने उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की आदेशों के बावजूद भी न्यूनतम वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है वही छुट्टियों के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकालीन सेवा में लगी एंबुलेंस गाड़ियों की हालत भी ठीक नहीं है और यदि एंबुलेंस नहीं चल पाती है तो कर्मचारियों की सैलरी काटी जाती है।   उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर लिखित तौर पर प्रबंधन और सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। उधर सीटू सिरमौर के जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि जायज मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी पिछले लंबे समय से संघर्ष होते मगर सरकार और प्रबंधन उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहा है जो बेहद हैरानी जनक है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों लेबर लॉ और कोर्ट के आदेश अनुसार न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए साथ छुट्टियों का भी प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक सीटू इन कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी बढ़ेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.