Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में क्रिसमस कार्निवल ने बढ़ाई बच्चों की रौनक, अभिभावक हुए मुग्ध
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में क्रिसमस कार्निवल ने बढ़ाई बच्चों की रौनक, अभिभावक हुए मुग्ध

    By Himachal VartaDecember 27, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यालय परिसर रंग–बिरंगी सजावट, आकर्षक रोशनी और क्रिसमस की थीम से सजाकर एक उत्सवमय माहौल तैयार किया गया, जिसने बच्चों और अभिभावकों — दोनों का मन मोह लिया।
    किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज, परियों तथा पारंपरिक पहाड़ी पोशाकों में विशेष रूप से आकर्षक दिखाई दे रहे थे। उनकी प्यारी मुस्कान और मनमोहक अंदाज़ ने कार्यक्रम में खुशियों की एक अलग ही चमक बिखेर दी। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए फन गेम्स, डांस-पार्टी और जिंगल बेल्स डांस जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेल्फी कॉर्नर पर अभिभावकों और बच्चों ने यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।
    कक्षा एक से पांचवीं के छात्रों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई थी, जिसका अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया और इसकी सराहना की।
    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या श्रीमती दविंदर के. साहनी ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य छात्रों में सभी धर्मों के प्रति सम्मान, एकता और सद्भाव की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार एवं जागरूक वैश्विक नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा, “सभी धर्म मानवता और एकजुटता के मूल्य सिखाते हैं, और विद्यालय इन्हीं मूल्यों को छात्रों में विकसित करने का प्रयास करता है।” इस अवसर पर श्रीमती दविंदर के. साहनी ने सभी छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ को आगामी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में खुशियाँ, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती देने के साथ-साथ छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.