Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद को मिली विकास की सौगात, पीएमजीएसवाई से ₹7.63 करोड़ की सड़क से खुश ग्रामीण : सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    पच्छाद को मिली विकास की सौगात, पीएमजीएसवाई से ₹7.63 करोड़ की सड़क से खुश ग्रामीण : सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaDecember 30, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजगा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी जनता के साथ साझा की।
    सुरेश कश्यप ने बताया कि पच्छाद विधानसभा राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैर-जगास में ₹7.63 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाएगी तथा विकास को नई गति देगी।
    सांसद सुरेश कश्यप ने जनता को यह भी बताया कि उन्होंने सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों पांवटा साहिब और काला अंब को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की एक टीम द्वारा वर्ष 2022 में जगाधरी से पांवटा साहिब (62 किलोमीटर) के बीच नई रेलवे लाइन का प्रारंभिक सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी गई है।
    इसके अतिरिक्त काला अंब और पांवटा साहिब के माध्यम से घनौली से देहरादून (216 किलोमीटर) तक प्रस्तावित रेलवे लाइन का भी सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 तक हिमाचल प्रदेश में कुल 255 किलोमीटर लंबाई की चार नई रेलवे लाइनें योजना, अनुमोदन अथवा निर्माण के विभिन्न चरणों में थीं, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
    इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने ग्राम पंचायत बजगा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल शिकोर में बच्चों के साथ संवाद किया तथा स्वेटर वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई है और आज उसी स्कूल में बच्चों के बीच आकर उन्हें विशेष गर्व और आत्मीयता का अनुभव हो रहा है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.