Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका मनीषा ने असम में लहराया परचम
    सिरमौर

    नाहन कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका मनीषा ने असम में लहराया परचम

    By Himachal VartaDecember 31, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका मनीषा ने असम में आयोजित 15 दिवसीय ‘अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने 15 से 28 दिसंबर तक आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें हिमाचल और आंध्र प्रदेश के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान आयोजित “असम भ्रमण” विषय पर आधारित प्रस्तुतीकरण में मनीषा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे ग्रुप में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।

    इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण के दौरान 27 दिसंबर को प्रतिभागियों ने असम लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने गरिमामय वातावरण में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप पुस्तकें भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

    मार्गदर्शन और सहयोग को दिया श्रेय
    मनीषा ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को दिया है। इस सफलता पर डॉ. पंकज चांडक और प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने मनीषा को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.