Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनता से एसडीएम ने 10 जनवरी तक सुझाव अपने कार्यालय या मोबाइल नंबर 94599-12012 पर मांगे हैं
    सिरमौर

    जनता से एसडीएम ने 10 जनवरी तक सुझाव अपने कार्यालय या मोबाइल नंबर 94599-12012 पर मांगे हैं

    By Himachal VartaJanuary 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन शहर में ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने आम लोगों का सहयोग मांगा है। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि शहरवासी ज्वलंत समस्याओं को लेकर अपने सुझाव 10 जनवरी तक प्रशासन को दे सकते हैंं। उन्होंने कहा कि शहरवासी लि​खित में एसडीएम कार्यालय में या फिर एचएएस प्रोबेशनर रजत चौधरी के मोबाइल नंबर 94599-12012 पर भी सुझाव भेज सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि नाहन शहर में कई समस्याएं हैं जिनका प्रशासन अपने स्तर पर समाधान करने की को​शिश कर रहा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस मामले में उपायुक्त सिरमौर व नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अ​धिकारी से भी चर्चा की गई है। उपायुक्त सिरमौर ने इस मामले में आदेश दिए हैं कि एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर इस मामले में दी जाए। ऐसे में शहर में लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। लोग अपनी समस्याओं व शहर में क्या बेहतर किया जा सकता है, इसपर 10 जनवरी तक लि​खकर दे सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि शहर में नो एंट्री प्वाइंट्स की नोटिफिकेशन 2004-05 की है। इन सभी नोटिफिकेशन पर पुन: विचार करने की जरूरत है। इसके बाद शहर में भारी संख्या में वाहन आ गए हैं। बाजार में भारी संख्या में वाहन जाते हैं। शहर में पार्किंग जोन बनाने के साथ-साथ पार्किंग बढ़ाने को लेकर काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण के चलते आपातकाल में एंबुलेंस व फारयब्रिगेड़ आदि गाड़ियां ले जाने में भी समस्या आती है।
    इसके अलावा शहर भर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थान चि​न्हित करने की आवश्यकता है। यहां वहां स्ट्रीट वेंडर्स के होने से समस्या बढ़ी है। कुछ असामाजिक तत्व भी इस दिशा में सामने आए हैं। इन्हें हाल ही में एसपी सिरमौर के दिशा-निर्देशों पर पुलिस ने हटाया भी है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पर भी बेहतर काम करने की जरूरत है। घर द्वार से कचरा उठाने की योजना भी सही तरीके से नहीं चल रही है। इस दिशा में लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि सड़कों पर गाड़ियां पार्क होने से पैदल चलने वाले लोगों को समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में चर्चा की जाएगी और जिन लोगों के पास शहर में अपनी पार्किंग नहीं है, उन्हें वाहनों के पंजीकरण न किए जाने या किए जाने पर भी लोगों के विचार जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में ई-टैक्सी चलाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में कहां-कहां इनकी पार्किंग या स्टॉप हों, इसको लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट, दिल्ली गेट, बनोग व दोसड़का में ई-टैक्सी गाड़ियों की व्यवस्था रखी जाने पर काम किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में शहर के सभी लोग, स्वयंसहायता समुह आदि जुडें और खुलकर अपने विचार रखें। जो भी सुझाव मिलेंगे, उसके अधार पर शहर में आने वाले समय में बेहतर काम किए जाएंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.