Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास -रोहित ठाकुर
    शिमला

    पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास -रोहित ठाकुर

    By Himachal VartaJanuary 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान है, जहाँ पर आने वाले समय में प्रदेश और देश भर से शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे शिक्षा का आधारभूत ढांचा मज़बूत होगा और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।
    इस संस्थान के निर्माण पर 17 करोड़ रुपए का व्यय किया जा रहा है, जो “हिमुडा” द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्य को निश्चित समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिये।
    इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने खड़ापत्थर में 1 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से एक स्वास्थ्य केंद्र बरथाटा (बटाड़गलू) का लोकार्पण किया जा चुका है।
    ग्राम पंचायत पराली के प्रांगण में हुए एक समारोह में रोहित ठाकुर ने उपस्थित लोगों से कहा कि पराली पंचायत में भी अन्य पंचायतों की ही भांति सर्वांगीण विकास हुआ है। इसके अंतर्गत विभिन्न सड़कों और भवनों का निर्माण हुआ है। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र की प्रमुख सड़क खड़ा पत्थर पटसारी का उन्नयन कार्य 17 करोड़ 16 लाख रुपए से किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस सड़क की मेटलिंग और टारिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरी गंगा जुब्बल क्षेत्र का एक पवित्र और दर्शनीय स्थल है। खड़ापत्थर, गिरी गंगा सड़क को 6 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से पक्का किया गया है। इस सड़क के बनने से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुविधा होगी और पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र विकसित होगा। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मडांन संपर्क मार्ग के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसकी औपचारिकताओं को शीघ्र ही पूरा कर के कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा।
    शिक्षा मंत्री ने नववर्ष 2026 के लिए सभी को शुभकामनायें दी और कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते है कि आने वाला वर्ष सभी प्रदेश वासियों के लिए सुखमय हो और हमारा प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.