Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन की ओजस्विनी ने नेशनल शूटिंग में किया क्वालिफाई, प्रदेश हुआ गौरवान्वित*
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन की ओजस्विनी ने नेशनल शूटिंग में किया क्वालिफाई, प्रदेश हुआ गौरवान्वित*

    By Himachal VartaJanuary 3, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा ओजस्विनी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ रिनाउंड शॉट कैटेगरी के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
    उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।
    प्रतियोगिता में विद्यालय की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया, जिसके चलते अब वे उच्च स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ट्रायल्स में भाग लेने के लिए पात्र हो गई हैं। ओजस्विनी के निरंतर अभ्यास, एकाग्रता एवं तकनीकी दक्षता ने उन्हें उभरती हुई राष्ट्रीय निशानेबाजों की श्रेणी में एक मजबूत स्थान दिलाया है।
    विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर साहनी ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ओजस्विनी ने यह सिद्ध किया है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की पूर्ण उम्मीद है।
    विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने ओजस्विनी को संयुक्त रूप से बधाई संदेश देते हुए कहा—
    “ओजस्विनी का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन पूरे प्रदेश और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय सदैव छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए उपयुक्त अवसर प्रदान करता रहा है और ओजस्विनी ने अपनी लगन व मेहनत से इस परंपरा को और मजबूत किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
    विद्यालय के शूटिंग प्रशिक्षक करणवीर सिंह ने बताया कि ओजस्विनी अत्यंत समर्पित और अनुशासित खिलाड़ी हैं। लक्ष्य पर उनकी एकाग्रता, तकनीकी समझ और निरंतर अभ्यास उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी राष्ट्रीय ट्रायल्स व प्रतियोगिताओं में भी ओजस्विनी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
    ओजस्विनी की इस प्रशंसनीय उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि यहां की प्रतिभाएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी प्रदेश व देश का नाम रोशन करने में अग्रणी हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.