Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोटडी व्यास के छात्र परिस का अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल के लिए चयन
    सिरमौर

    कोटडी व्यास के छात्र परिस का अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल के लिए चयन

    By Himachal VartaJanuary 3, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 69वें नेशनल गेम्स में शहीद कमलकांत मेमोरियल विद्यालय कोटडी व्यास के छात्र परिस का चयन अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के चितौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी, जहां परिस हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

    नौवीं कक्षा में अध्ययनरत परिस पिछले कई वर्षों से अपने कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में हैंडबॉल की बारीकियां सीख रहा है। कड़ी मेहनत और अनुशासन के चलते उसे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। इस सफलता पर उसके पिता दयाल भुड व्यास ने खुशी व्यक्त की है।

    परिस के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल स्टाफ, एसएमसी कमेटी और विद्यार्थियों ने उसकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह सहित समिति सदस्यों ने कहा कि परिस का चयन विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षा विदों ने परिस और उसके कोच को शुभकामनाएं दीं। पंचायत प्रधान ने कहा कि कोटडी व्यास स्कूल लगातार खेलों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम के चीफ डी मिशन धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि परिस वर्तमान में हमीरपुर के मंजेहेली में आयोजित नेशनल कैंप में प्रशिक्षण ले रहा है। इसके बाद वह 5 से 10 जनवरी तक चितौड़गढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिस और हिमाचल प्रदेश की टीम नेशनल गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.