Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में जायका परियोजना का जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित
    सिरमौर

    नाहन में जायका परियोजना का जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित

    By Himachal VartaJanuary 5, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन द्वारा जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान भवन नाहन में आयोजित यह मेला फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना चरण-दो के तहत जायका वित्तपोषित परियोजना का हिस्सा रहा।?

    किसान मेले के शुभारंभ से पहले डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जिले भर के किसानों ने प्राकृतिक खेती से तैयार अपने उत्पाद प्रस्तुत किए। डीसी सिरमौर ने किसानों से संवाद किया, उनके प्रयासों की सराहना की और प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताया, जिससे किसानों का मनोबल बढ़ा।

    इसके बाद डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किसान मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक राजेंद्र सिंह ठाकुर ने डीसी सिरमौर को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

    डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जायका वित्तपोषित योजना के तहत प्रदेश के चार जिलों में कुल चार हजार किसानों को शामिल किया गया है। इनमें से दो हजार किसान अकेले जिला सिरमौर से हैं। उन्होंने कहा कि किसान मेले किसानों को योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

    डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जायका परियोजना में सोलन, रामपुर, सिरमौर और किन्नौर जिले शामिल हैं। परियोजना के तहत कुल 58 योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से 17 योजनाएं जिला सिरमौर में लागू की गई हैं।

    राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिले में सिंचाई, फसल उत्पादन, पोस्ट हार्वेस्टिंग तकनीक और मार्केटिंग से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है, साथ ही युवाओं को खेती से जोड़ना भी प्राथमिकता में शामिल है।

    किसान मेले में सिरमौर और सोलन जिला, विशेषकर कुनिहार क्षेत्र के किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। प्राकृतिक तरीके से उगाई गई दालें, फल और सब्जियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं और प्रदर्शनी को दर्शकों ने खूब सराहा।

    मेले में सिरमौर और सोलन जिले के 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहे और किसानों को प्राकृतिक खेती, सिंचाई संसाधन, आधुनिक तकनीक और विपणन से जुड़ी जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में परियोजना मुख्य प्रबंधक डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कृषि उपनिदेशक डॉ राजकुमार, आत्मा परियोजना के निदेशक साहिब सिंह, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर पवन कुमार, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर सोलन युवराज, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर रामपुर बुशहर जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    नाहन में आयोजित किसान मेले ने यह साफ संदेश दिया कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, बल्कि किसानों के लिए स्थायी और लाभकारी आजीविका का मजबूत आधार भी बन रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.