Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दे रही है प्रदेश सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू
    हमीरपुर

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दे रही है प्रदेश सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू

    By Himachal VartaJanuary 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सोमवार को यहां एनजीओ भवन में महिला जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।
     इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और आत्म सम्मान की रक्षा के लिए उनका आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना सबसे जरूरी होता है। पैतृक संपत्ति में बेटी को अधिकार देना, पंचायतीराज संस्थाओं में महिला आरक्षण का प्रावधान, मनरेगा और स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण जैसी योजनाओं का मूल उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना ही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों तथा गाय-भैंस के दूध के लिए उच्च दाम निर्धारित किए हैं, ताकि इसका सीधा लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिल सके।
     सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सही मार्केंटिंग एवं ब्रांडिंग के लिए भी प्रदेश सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं और इन समूहों के लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद विभिन्न माध्यमों से बेचे जा चुके हैं। जागरुकता शिविर के आयोजन के लिए महिला आयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होंगी तथा उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय मिलेगा। उन्होंने महिलाओं से संबंधित योजनाओं के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना भी की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.