Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»बिजली के स्मार्ट मीटर लगवाने में करें सहयोग
    हमीरपुर

    बिजली के स्मार्ट मीटर लगवाने में करें सहयोग

    By Himachal VartaJanuary 7, 2026
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि उपमंडल में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने आ रहे कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।
      सहायक अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद विद्युत बोर्ड का कोई भी कर्मचारी हर महीने बिजली का बिल वितरित करने उपभोक्ताओं के घर नहीं जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर बिजली का बिल चेक करना होगा तथा उसकी अदायगी स्वयं ऑनलाइन माध्यम से या नजदीकी लोक मित्र केंद्र पर या विद्युत उपमंडल कार्यालय लंबलू में की जा सकती है।
     सभी उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिजली बिल से संबंधित संदेश (एसएमएस) नियमित रूप से प्राप्त होते रहेंगे। यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल से संबंधित संदेश प्राप्त नहीं हो रहे हैं, तो वे विद्युत उपमंडल लंबलू में आकर अपना मोबाइल नंबर अपने उपभोक्ता खाते के साथ लिंक करवा सकते हैं, ताकि उन्हें प्रत्येक माह बिल की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।
     सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय अवधि के भीतर अपने बिल का भुगतान करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में बिल का भुगतान न होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के अस्थायी रूप से काट दी जाएगी। कटी हुई बिजली आपूर्ति को पुनः चालू करवाने हेतु उपभोक्ता को लागू श्रेणी के अनुसार 250, 500, 1000 या 1500 रुपये की पुनः संयोजन शुल्क राशि उपमंडल कार्यालय में जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता विद्युत उपमंडल लंबलू के दूरभाष नंबर 01972-294400 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.