नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शराब अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत राजगढ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान से 36 बोलते अवैध शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक सिरमौर के अनुसार राजगढ़ पुलिस ने योगेश शर्मा निवासी गांव देवठी डा0 रेडुघाटी तह0 राजगढ से दूकान के साथ लगते अन्दर स्टोर से 36 बोतल अवैध शराब मार्का संतरा न0 1 बरामद की है। आरोपी योगेश शर्मा के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ में धारा 39(1)ं हिप्र आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जारी है।
एक अन्य मामले में भी राजगढ़ पुलिस थाना अवैध शराब के एक रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत भूषण निवासी गांव चम्बीधार डा0 रेडुघाटी तह0 राजगढ के पास इसके चिकन शॉप के साथ इसके स्टोर मे रखी लकडी के बॉक्स के अन्दर से 48 बोतल अवैध शराब बरामद की है। भारत भूषण के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ में धारा 39(1)ं हिप्र आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है जिसकी आगमी जांच जारी है।