Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लघु बचत योजनाओं की बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित : प्रकाश करार
    सिरमौर

    लघु बचत योजनाओं की बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित : प्रकाश करार

    By Himachal VartaJanuary 7, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त कार्यालय नाहन में आज राष्ट्रीय बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करार की अध्यक्षता में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा के साथ लघु बचत से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें लघु बचत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार और आम जनता तक पहुंच बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में लघु बचत योजनाओं की पहुँच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक बढ़ाने और एजेंटों की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपाध्यक्ष ने लघु बचत से होने वाली आय को बढ़ाने पर जोर दिया तथा एजेंटों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

    बैठक में लघु बचत योजनाओं से जुडे एजेंटों ने योजनाओं के संचालन में आने वाली कठिनाइयों से अवगत करवाया और उनके समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बचत सलाहकार बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर ने आश्वासन दिया कि एजेंटों द्वारा उठाए गए विषयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डाकघर और संबंधित ब्लॉकों के साथ समन्वय स्थापित कर लघु बचत योजनाओं से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी संकलित की जाएगी, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और मजबूत किया जा सके।

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने एजेंटों की समस्याओं के समाधान तथा लघु बचत योजनाओं को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।

    बैठक में लघु बचत प्रभारी सुनंदा मोहिल, अशोक भारद्वाज सहित लघु बचत एजेंटों ने भी भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.