नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुपवी–हरिपुरधार–शिमला रूट पर चलने वाली निजी बस जीत कोच शुक्रवार दोपहर बाद हरिपुरधार के समीप अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर पाला जमा होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां तीखा मोड़ भी है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। एसपी सिरमौर नाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में भेजा जा रहा है।फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
