Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दुर्घटना पीड़ितों के साथ खड़ी हुई विधिक सेवा, कानूनी मदद का भरोसा
    सिरमौर

    दुर्घटना पीड़ितों के साथ खड़ी हुई विधिक सेवा, कानूनी मदद का भरोसा

    By Himachal VartaJanuary 10, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हरिपुरधार में हुए भीषण बस हादसे ने पूरे सिरमौर जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में जहां 14 लोगों की मौत हुई है, वहीं 52 यात्री घायल हुए हैं। ऐसे हालात में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने मैदान में उतरते हुए दुर्घटना से प्रभावित घायलों और मृतकों के परिजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है।
    हादसे के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने नाहन, ददाहू और संगड़ाह के अस्पतालों में पहुंचकर उपचाराधीन घायलों, उनके परिजनों और मृतकों के परिवारों से सीधे संवाद किया। इस दौरान प्राधिकरण से जुड़े चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल सुभाष शर्मा और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल मनजीत सिंह ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा, बीमा दावों और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर आवश्यक जानकारी दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों को अस्पतालों में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नाहन, ददाहू और संगड़ाह में पैरा लीगल स्वयंसेवक कमला, लेखराज और विजय कुमार की तैनाती की गई है। ये स्वयंसेवक घायलों के इलाज से जुड़े मामलों, परिजनों की सहायता और प्रशासनिक समन्वय का कार्य कर रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीड़ितों और उनके परिजनों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई है, ताकि आगे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए वे सीधे संपर्क कर सकें। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के चिकित्सा अधीक्षक और प्रिंसिपल से समन्वय कर घायलों के उपचार और देखभाल को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।
    यह पूरी पहल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, के निर्देशन में की गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.