नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बीते दिन जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए निजी बस सड़क हादसे की मैजिस्ट्रेटरी जांच के आदेश डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दे दिये हैं। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 52 लोग घायल हुए हैं जो नाहन, सोलन व राजगढ़ के अस्पतालों में भर्ती है। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि बस हादसे की जांच ,पूर्व में सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर नोटिफाई रोड एक्सीडेंट कमेटी करेगी। इस मामले में एसडीएम संगड़ाह को 15 दिन में कमेटी की रिपोर्ट सोंपने के आदेश दिए गए हैं। रोड़ एक्सीडेंट कमेटी इस बस हादसे के तकनीकी व अन्य कारणों की जांच करेगी। दुर्घटना ग्रस्त बस के तमाम कागजात भी खंगाले जायँगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
