Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मध्यप्रदेश की धरती पर बिखरी सिरमौर के गिरिपार की हाटी संस्कृति
    सिरमौर

    मध्यप्रदेश की धरती पर बिखरी सिरमौर के गिरिपार की हाटी संस्कृति

    By Himachal VartaJanuary 11, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आसरा संस्था के प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि इन दिनों सिरमौर जनपद के गिरिपार के हाटी जनजातीय क्षेत्र के लोक कलाकार मध्यप्रदेश के मंडला जनपद के बिछीया में आयोजित तीन दिवसीय मड़ई उत्सव में भाग लेकर सिंहटू नृत्य और डगैली नाच की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। यह उत्सव नौ से ग्यारह जनवरी तक आयोजित किया गया। जनजातीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं को समर्पित मड़ई उत्सव का आयोजन मंडला जनपद के बिछीया में मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के सौजन्य से तथा जिला प्रशासन मंडला के सहयोग से किया गया है। तीन दिवसीय इस उत्सव का शुभारंभ नौ जनवरी को किया गया। भारत के विभिन्न राज्यों में प्रचलित जनजातीय नृत्य शैलियों पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तरीय नृत्योत्सव में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए गिरिपार क्षेत्र के सिंहटू नृत्य और डगैली नाच की प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब सराहना की।  पद्मश्री विद्यानंद सरैक एवं डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी के निर्देशन में तैयार इन नृत्य प्रस्तुतियों को लोक कलाकारों ने अत्यंत आकर्षक एवं प्रभावशाली अंदाज़ में मंच पर प्रदर्शित किया, जिससे बिछिया में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से आए जनमानस में गिरिपार हाटी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति के प्रति विशेष आकर्षण और जिज्ञासा उत्पन्न हुई।
    गौरतलब है कि डगैली नाच का आयोजन कृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात आने वाली त्रयोदशी एवं चतुर्दशी की रात्रियों में किया जाता है, जबकि सिंहटू नृत्य सिरमौर जनपद के
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.