ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा(विक्कू) ने आज(मंगलवार) को जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में कुटलैहड़ क्षेत्र के 90 आपदा प्रभावित परिवारों को 65 लाख रूपये के चैक वितरित किए। इस अवसर पर विवेक शर्मा ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है।विवेक शर्मा (विक्कू) ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अब तक कुल 290 आपदा प्रभावित परिवारों को 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा राहत नीति को और अधिक जनहितकारी बनाते हुए उन परिवारों के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जिनके घर आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले जहां यह सहायता राशि मात्र डेढ़ लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
