Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आईएसबीटी ऊना में नेत्र जांच शिविर आयोजित
    ऊना

    सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आईएसबीटी ऊना में नेत्र जांच शिविर आयोजित

    By Himachal VartaJanuary 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज(बुधवार) को आईएसबीटी ऊना में परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुरेश चौधरी द्वारा हिमाचल प्रदेश पाथ परिवहन निगम के चालकों, ऑटोरिक्शा चालक, टैक्सी ऑपरेटर्स और निजी बसों के लगभग 80 वाहन चालकों की आँखों की नि:शुल्क जांच की गई।
    आरटीओ ऊना, अशोक कुमार ने बताया कि नेत्र जांच शिविर के दौरान 25 वाहन चालकों को चश्में अनुमोदित किए जोकि परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जाएँगे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर आयोजित करके लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आरटीओ ने बताया कि इस मौके पर सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के प्रयोग से बचाव, गुड समेरिटन नियमों तथा सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना अत्यंत आवश्यक है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने बस चालकों से भी आग्रह किया कि वे दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को लेकर जागरूक करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.