Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वंदे मातरम गीत ने आजादी के समय लोगों को एकजुट करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : एसपी
    सिरमौर

    वंदे मातरम गीत ने आजादी के समय लोगों को एकजुट करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : एसपी

    By Himachal VartaJanuary 20, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में  देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के चौगान मैदान में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। मीडिया से बात करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  जिला सिरमौर में चौगान मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने वंदे मातरम समेत कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत ने देश भक्ति की एक अलख जगाई और आजादी के आंदोलन के दौरान लोगों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने युवाओं को देश प्रेम के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
     वन्दे मातरम् गीत ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति की धुनों के साथ पुलिस विभाग सिरमौर के सभी अधिकारी व कर्मचारी, स्थानीय जनता व विद्यार्थी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस ऐतिहासिक आयोजन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सिरमौर से किया गया है और इसके बाद पुलिस बैंड अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी जाकर इस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.