Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»छात्रवृत्ति योजनाओं से नाहन कॉलेज के विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान
    सिरमौर

    छात्रवृत्ति योजनाओं से नाहन कॉलेज के विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

    By Himachal VartaJanuary 20, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर युवा को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उत्तम दृष्टिकोण को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं सिरमौर जिला के डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रही हैं। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केंद्रीय प्रायोजित “पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना” एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य उनके शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना और सामाजिक समानता सुनिश्चित करना है। नाहन कॉलेज में अब तक 52 विद्यार्थी इस योजना से जुड़े हैं। 52 विद्यार्थियों का इस योजना से जुड़ना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही दिशा में जरूरतमंद छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत दैनिक छात्र” के लिए इस योजना में ₹3000 प्रति वर्ष और “छात्रावास निवासी छात्र” के लिए ₹6000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा में समावेशन, वित्तीय सहायता और समानता को बढ़ावा देना है। यह योजना छात्रों को समान अवसर प्रदान करती है, जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और समाज में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकें।   पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्रों की परिवारिक आय 2,50,000 रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो पोस्ट मैट्रिक में पढ़ाई कर रहे हैं।
    छात्रवृत्ति की राशि छात्र की शैक्षिक संस्थान की फीस, किताबों और अन्य आवश्यक खर्चों की पूर्ति करती है। इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए छात्र अपने राज्य के शिक्षा विभाग संबंधित वेबसाइट https://scholarships.gov.in (राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
    आज हिमाचल का युवा गर्व के साथ कह सकता है कि उनकी प्रगति के सफर में सरकार एक मजबूत साथी के रूप में खड़ी है। डॉ. यशवंत सिंह परमार कॉलेज, नाहन में इन योजनाओं का सफल क्रियान्वयन “शिक्षित हिमाचल, विकसित हिमाचल” के संकल्प को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.