नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ नागरिक चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही हैं। क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण आम जनता को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को मजबूरन सोलन, शिमला और चंडीगढ़ जैसे दूरस्थ बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में कुल 20 स्वीकृत चिकित्सक पदों में से 10 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। मौजूदा समय में यहां केवल तीन विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। शेष महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति के चलते मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
