Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»धमून-हाब्बन सड़क बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा,
    सिरमौर

    धमून-हाब्बन सड़क बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा,

    By Himachal VartaJanuary 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- धमून -हाब्बन सड़क की आवश्यक मुरम्मत यदि 15 दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं की गई तो समूचे डिम्मन क्षेत्र के लोग सनौरा में चक्का जाम करके अपना विरोध दर्ज करेगें ।
    यह अल्टीमेटम डिम्मन क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल  ने अधिशासी अभियंता लोनिवि राजगढ़ मंडल राजगढ़ से भेंट के दौरान दिया तथा इन्हें ज्ञापन सौंपकर धमून-हाब्बन सड़क की खस्ताहालत बारे  अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कमल शर्मा ने बताया कि धमून से हाब्बन सड़क का निर्माण वर्ष 1972 में लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था, लेकिन बीते 55 वर्षों में इस सड़क को किसी भी सरकार ने आज तक पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर प्रतिदिन बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे कच्ची सड़क की हालत और भी खराब हो गई है अर्थात सड़क गडडों में तबदील हो गई है ।
    कमल शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है। कई स्थानों पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं, वहीं कुछ हिस्सों में सड़क पर करीब 60 डिग्री तक चढ़ाई है। ऐसे में यदि किसी बस या अन्य भारी वाहन का एक्सल या टायर क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
    क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के बाद सड़क से सिर्फ इतना ही मलबा हटाया गया है कि वाहन किसी तरह निकल सकें। कुछ समय पहले सड़क की मरम्मत के लिए तीन से चार मल्टीटास्क कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन बीते चार महीनों से उन्हें अन्य स्थानों पर कार्य के लिए भेज दिया गया है, जिससे सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
    प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार राजगढ़ के माध्यम से लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी ज्ञापन भेजा गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.