नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात से बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला और मनाली सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस शीतकाल का पहला हिमपात दर्ज किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है शिमला में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक तड़के अंधेरे में ही सड़कों पर निकल आए और बर्फ से खेलते नजर आए। वहीं चूड़धार, हरिपुरधार, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी अच्छी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।कांगड़ा और शिमला समेत कई जिलों में पूरी रात तेज हवाओं के साथ तूफान चलता रहा। शिमला में तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग एहतियातन घरों में ही रहने को मजबूर रहे।कुछ क्षेत्रों से नुकसान की सूचनाएं भी सामने आई हैं।निचले इलाकों में हुई बारिश से करीब साढ़े तीन महीने से चला आ रहा शुष्क दौर समाप्त हो गया है। इससे किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।n⁹बारिश और बर्फबारी को रबी फसलों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है और किसान इसे अच्छी पैदावार का संकेत बता रहे हैं।मौसम में आए इस बदलाव से पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। शिमला, मनाली, हरिपुरधार और किन्नौर जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जगी है। होटल कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी की खबरों के बाद बुकिंग में तेजी आने लगी है। बारिश और हिमपात के चलते प्रदेशभर में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी रहेगा
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
