Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़क दुर्घटना में देश ने खोया एक और वीर सपूत
    सिरमौर

    सड़क दुर्घटना में देश ने खोया एक और वीर सपूत

    By Himachal VartaJanuary 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय सेना के जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्रेनेडियर कपिल की सड़क हादसे में शाहदत हो गई है। कपिल पिछले 7 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है और आजकल छुट्टी पर आए थे। 8 जनवरी को उत्तराखंड के सेलाकुई में सड़क दुर्घटना में ग्रेनेडियर कपिल को गंभीर चोटें आई थी। जिसके लिए उनको आनन फानन में सेलाकुई में स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर स्थिति में तब से ग्रेनेडियर कपिल वहीं उपचाराधीन थे। घटना की संपूर्ण सूचना संबंधित बटालियन को दी जा चुकी थी। लेकिन बुधवार रात गंभीर हालत से जूझ रहे वीर सैनिक ने रात्रि लगभग 02:50 बजे आखरी सांस ली।
    ग्रेनेडियर कपिल बहुत बहादुर और साहसी सैनिक थे। घटना की खबर फैलते ही उनकी सैन्य बटालियन के साथ साथ पूरे गिरिपार क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता पंच राम और माता जयंती देवी के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई हो। गौर हो कि ग्रेनेडियर कपिल 18 सितंबर 2018 में ग्रेनेडियर रेजीमेंट में भर्ती होकर 16वीं बटालियन के अंतर्गत वर्तमान में 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के अधीन जम्मू कश्मीर में तैनात थे। बताते चलें कि 02 जून 1998 को जन्मे और पिछले 7 वर्षों से सेना में सेवारत जांबाज जवान शिलाई के ग्राम पंचायत मिल्ला के अंतर्गत पटना गांव के पंचराम और जयंती देवी के 3 बेटों और 3 बेटियों में से सबसे बड़े और होनहार थे।
    माता – पिता शीघ्र ही अपने लाडले की शादी करवाने की राह तक रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। भूतपूर्व सैनिक संगठन ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के इतने युवा और होनहार जवान का इस तरह चले जाना अत्यंत दुखद है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.