नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निरंतर योगदान के लिए 26 जनवरी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विधानसभा अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश,कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान जैन के नेतृत्व में रोटरी क्लब नाहन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण के लिए किए गए बहुआयामी कार्यों की सराहना के रूप में दिया गया। मनीष जैन के अध्यक्ष बनने के पश्चात रोटरी क्लब नाहन ने समाज के वंचित वर्गों के लिए अनेक प्रभावशाली परियोजनाएँ संचालित कीं। क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों को 500 से अधिक स्वेटर वितरित किए गए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मेरिट में आने वाले 200 बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में एक निर्धन परिवार की बालिका की नर्सिंग कॉलेज की तीन वर्षों की फीस कनाडा से स्पॉन्सर करवाई गई, जिससे उसे उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत रोटरी क्लब नाहन द्वारा तीन बड़े रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 400 से अधिक बच्चों को निःशुल्क योग परीक्षण, चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त 15 दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें जीवन की नई दिशा मिली। सड़क सुरक्षा एवं पशु कल्याण के अंतर्गत एम.सी. की एक रिक्वेस्ट पर 300 से अधिक रिफ्लेक्टर कॉलर आवारा कुत्तों के लिए वितरित किए गए, जिससे टीकाकरण के पश्चात उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। शहर के विभिन्न पार्कों, विला राउंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
